गोपालगंज में चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, वाहन जांच के दौरान भागने लगा था आरोपित
गिरफ्तार अभियुक्त | Prabhat Khabar Network
मांझा के धामापाकड़ बाजार के पास पुलिस ने वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक के साथ 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया. जांच में बाइक के इंजन और चेचिस नंबर में अंतर मिला.
Gopalganj News : मांझा थाना क्षेत्र के धामापाकड़ बाजार के समीप शनिवार की शाम वाहन जांच के दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान यादोपुर थाना क्षेत्र के ख्वाजेपुर गांव निवासी अरबाज अली उर्फ समीर (19) के रूप में हुई है.
गुप्त सूचना पर शुरू हुई वाहन जांच
पुलिस के अनुसार, मांझा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक चोरी की बाइक लेकर धामापाकड़ की ओर आ रहा है. सूचना के बाद पुलिस टीम ने धामापाकड़ बाजार के समीप वाहन जांच शुरू कर दी. इसी दौरान डुमरिया की ओर से तेज गति से एक बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया.
पुलिस को देखते ही बाइक घुमाकर भागने लगा
वाहन जांच चलती देख बाइक सवार युवक अचानक बाइक घुमाकर भागने लगा. संदेह होने पर पुलिस बल ने उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे बाइक समेत पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से काले रंग की पैशन मोटरसाइकिल बरामद हुई.
इंजन और चेचिस नंबर में मिला अंतर
पुलिस ने बाइक की जांच की तो उसके इंजन और चेचिस नंबर में अंतर पाया गया. इसके बाद पुलिस ने बाइक को जब्त कर गिरफ्तार युवक से पूछताछ की. पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की और गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
