गोपालगंज: सेवा संकल्प और कायाकल्प अभियान से बदलेगी पंचायतों की तस्वीर, 10-10 विकास योजनाओं की समीक्षा

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल अधिकारी व अन्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

फूलवरिया में सेवा संकल्प और कायाकल्प अभियान के तहत चयनित विकास योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई. स्वास्थ्य, शिक्षा और आंगनबाड़ी केंद्रों के सुधार पर विशेष ध्यान दिया गया.

विज्ञापन

Panchayat Development Plans: फुलवरिया प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को सेवा संकल्प और कायाकल्प अभियान के तहत चयनित विकास योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए बैठक आयोजित की गई. इसमें विभिन्न पंचायतों के मुखिया और संबंधित अधिकारी शामिल हुए.

विज्ञापन

बैठक की संयुक्त अध्यक्षता बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुमि प्रिया ने की. इस दौरान प्रत्येक पंचायत से चयनित 10-10 योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई. साथ ही योजनाओं को लागू करने में आने वाली चुनौतियों और निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करने को लेकर चर्चा हुई.

स्वास्थ्य केंद्र से लेकर विद्यालयों के विकास पर जोर

बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सेवा संकल्प अभियान के तहत हर पंचायत से 10 प्राथमिकता वाली योजनाओं का चयन किया गया है. इनमें स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था में सुधार, विद्यालय भवनों का विकास, आंगनबाड़ी केंद्रों का नवनिर्माण और पंचायत स्तर पर होने वाले अन्य विकास कार्य शामिल हैं.

उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएं. अधिकारियों ने तय समय सीमा के भीतर विकास कार्यों को पूरा करने और उनके प्रभावी संचालन पर भी जोर दिया. बैठक में उम्मीद जताई गई कि इन योजनाओं के पूरा होने से पंचायतों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 6490 करोड़ से बनेंगी दो फोरलेन सड़कें, झारखंड और नेपाल तक कनेक्टिविटी होगी बेहतर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन