मनोकामना सिद्धि हनुमान मंदिर से निकली आशीर्वाद शोभायात्रा

Published by :AWEDHESH KUMAR RAJA
Published at :25 Nov 2025 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
मनोकामना सिद्धि हनुमान मंदिर से निकली आशीर्वाद शोभायात्रा

सासामुसा. कुचायकोट प्रखंड के विनोद मटिहनियां स्थित मनोकामना सिद्धि हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले सीताराम विवाह महोत्सव को लेकर भव्य आशीर्वाद शोभायात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

सासामुसा. कुचायकोट प्रखंड के विनोद मटिहनियां स्थित मनोकामना सिद्धि हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले सीताराम विवाह महोत्सव को लेकर भव्य आशीर्वाद शोभायात्रा निकाली गयी. यात्रा की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ के बाद मंदिर परिसर से हुई. गाजे-बाजे, हाथी-घोड़े और जय श्रीराम-सीताराम के नारों से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा. शोभायात्रा मंदिर से निकलकर ब्रह्मस्थान, दुर्गास्थान और शिव मंदिर होते हुए पुनः मनोकामना सिद्धि हनुमान मंदिर पहुंची. श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ इस दौरान यात्रा के साथ चलती रही. विवाह महोत्सव के दौरान अयोध्या से आये आचार्यों द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया जायेगा. महोत्सव संचालन की जिम्मेदारी पं. शिव शंकर शास्त्री संभाल रहे हैं. इस अवसर पर पूर्व मुखिया पशुपतिनाथ तिवारी उर्फ बड़कू तिवारी, पैक्स अध्यक्ष नीरज कुमार तिवारी, उपमुखिया मुरारी साह, पप्पू सिंह, रामलोचन तिवारी, अजय तिवारी, ईश्वर तिवारी, महावीर साह सहित सैकड़ों की संख्या में भक्त शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन