गोपालगंज की औघड़दानी रक्तदान समिति को राज्यस्तर पर सम्मान, रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य की मिली सराहना

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम की कुछ तस्वीर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

औघड़दानी रक्तदान समिति, गोपालगंज को राज्यस्तरीय सम्मान मिला. स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न प्रदान किया गया.

विज्ञापन

Gopalganj News : स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए गोपालगंज जिले के मीरगंज की औघड़दानी रक्तदान समिति को राज्यस्तर पर सम्मानित किया गया है. राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति (बीएसएसीएस), पटना और स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार की ओर से पटना स्थित बापू टावर में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान संगठन सम्मेलन में समिति को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

राज्यस्तरीय सम्मेलन में मिला सम्मान

इस सम्मेलन में बिहार के विभिन्न जिलों से आये रक्तदान संगठनों, समितियों और रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया. औघड़दानी रक्तदान समिति की ओर से अध्यक्ष आनंद सोनी, कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश केशरी और वरिष्ठ सदस्य अरविंद रौनियार ने कार्यक्रम में भाग लिया. समिति को रक्तदान के क्षेत्र में उसके योगदान के लिए सम्मानित किया गया.

रक्तवीरों और रक्तवीरांगनाओं को समर्पित किया सम्मान

समिति के सदस्यों ने इस सम्मान को सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और रक्तदान अभियान से जुड़े रक्तवीरों व रक्तवीरांगनाओं को समर्पित किया. उन्होंने कहा कि सभी के निरंतर प्रयास, समर्पण, लगन और सेवा भाव से समिति रक्तदान के क्षेत्र में लगातार योगदान दे रही है. जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए समिति के सदस्य हमेशा सक्रिय रहते हैं.

स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता पर जोर

समिति की ओर से कहा गया कि रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने और स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ऐसे आयोजन नियमित रूप से होने चाहिए. इससे समाज में रक्तदान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होगी और अधिक से अधिक लोग इस पुनीत कार्य के लिए आगे आयेंगे.

समिति ने सम्मान के लिए बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना और स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन