ईथर के लिए दवा दुकानों पर छापेमारी

Published at :17 Feb 2017 12:30 AM (IST)
विज्ञापन
ईथर के लिए दवा दुकानों पर छापेमारी

गोपालगंज : शांभवी अपहरणकांड में मिले ईथर के बाद शहर की दवा दुकानों पर छापेमारी शुरू हो गयी है. गुरुवार को सिविल सर्जन के आदेश पर औषधि नियंत्रण के अधिकारियों ने छापेमारी की. इस दौरान दवा दुकानों में ईथर की जांच गयी. हालांकि किसी भी दुकान पर ईथर बरामद नहीं हो सका. औषधि नियंत्रण की […]

विज्ञापन

गोपालगंज : शांभवी अपहरणकांड में मिले ईथर के बाद शहर की दवा दुकानों पर छापेमारी शुरू हो गयी है. गुरुवार को सिविल सर्जन के आदेश पर औषधि नियंत्रण के अधिकारियों ने छापेमारी की. इस दौरान दवा दुकानों में ईथर की जांच गयी. हालांकि किसी भी दुकान पर ईथर बरामद नहीं हो सका. औषधि नियंत्रण की टीम ने वर्जित तीन दवाओं को जब्त किया है. सहायक औषधि नियंत्रण विजय गुप्ता ने बताया कि ईथर की खोज में दवा दुकानों पर छापेमारी की जा रही है.

थावे रोड स्थित रोजी मेडिको में छापेमारी के बाद तीन तरह की ऐसी दवाओं को जब्त किया गया, जिसे सील कर के लिए लैब भेजा जा रहा है. मंगलवार को शहर के कारोबारी की बेटी शांभवी के अपहरण के बाद अपहर्ताओं के पास से ईथर मिला था. इसकी बरामदगी के बाद दुकानदार पर कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक रविरंजन कुमार ने अनुशंसा की थी. सिविल सर्जन के आदेश पर शहर की सभी दुकानों पर जांच शुरू की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन