कोहरे से हाइवे पर वाहनों की रफ्तार हुई धीमी

गोपालगंज : गुलाबी लगनेवाली सर्दी बुधवार को अचानक बेरहम हो गयी. घने कोहरे ने सूरज को दिन भर बादलों की ओट में रखा, वहीं दिन का तापमान अचानक दस डिग्री लुढ़क गया. दिन भर सूरज के निकलने का इंतजार रहा. हाड़ कंपानेवाली ठंड में लोग ठिठुरते हुए नजर आये. दिन और रात के बीच तापमान […]
गोपालगंज : गुलाबी लगनेवाली सर्दी बुधवार को अचानक बेरहम हो गयी. घने कोहरे ने सूरज को दिन भर बादलों की ओट में रखा, वहीं दिन का तापमान अचानक दस डिग्री लुढ़क गया. दिन भर सूरज के निकलने का इंतजार रहा. हाड़ कंपानेवाली ठंड में लोग ठिठुरते हुए नजर आये. दिन और रात के बीच तापमान का फासला कम हो गया.
बाहर घना कोहरा एवं कड़के की ठंड की वजह से सड़कों एवं बाजारों में भीड़ भी कम रही. वातावरण में आर्द्रता ज्यादा रही, किंतु हवा कम होने से घना कोहरा बन गया. मौसम विज्ञानियों की मानें, तो कोहरे में तीन दिनों तक सुधार की गुंजाइश नहीं है, ऐसे ठंड भी बनी रहेगी. कई दिनों से सुबह वायुमंडल में कोहरा छाया रहा, किंतु धूप खिलने के बाद दिन का तापमान सामान्य बना हुआ था. मौसम की आंखमिचौनी ने सबको चौंका दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










