जदयू के अध्यक्ष बने प्रमोद कार्यकर्ताओं के साथ नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष .

गोपालगंज : जिला निर्वाचन पदाधिकारी को प्रो त्रिभुवन नाथ सिंह की देख-रेख में मंगलवार को जदयू जिलाध्यक्ष का चुनाव थावे रोड स्थित जिला कार्यालय पर हुआ. निर्वतमान जिलाध्यक्ष ने पांच सेटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इसके बाद निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा निर्विरोध जिलाध्यक्ष के पद पर प्रमोद कुमार पटेल के नाम की घोषणा […]
गोपालगंज : जिला निर्वाचन पदाधिकारी को प्रो त्रिभुवन नाथ सिंह की देख-रेख में मंगलवार को जदयू जिलाध्यक्ष का चुनाव थावे रोड स्थित जिला कार्यालय पर हुआ. निर्वतमान जिलाध्यक्ष ने पांच सेटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इसके बाद निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा निर्विरोध जिलाध्यक्ष के पद पर प्रमोद कुमार पटेल के नाम की घोषणा की गयी.
पूर्व जिलाध्यक्ष सदानंद सिंह ने कहा कि जिलाध्यक्ष का चुनाव पूर्ण रूप से लोकतांत्रिक ढंग से हुआ है. वहीं, हथुआ के विधायक रामसेवक सिंह ने शांतिपूर्ण चुनाव के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी को बधाई दी. पूर्व जिलाध्यक्ष सह संगठन प्रभारी मंजीत कुमार सिंह ने कहा कि प्रमोद कुमार पटेल के जिलाध्यक्ष बनने से संगठन मजबूती की ओर बढ़ेगा. कुचायकोट के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय ने कहा कि पटेल के अध्यक्ष बनने पर काफी जोश और उत्साह देखने को मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










