चौथे दिन खुली जादोपुर चौक पर मधुशाला

Published at :05 Apr 2016 12:09 AM (IST)
विज्ञापन
चौथे दिन खुली जादोपुर चौक पर मधुशाला

विदेशी शराब खरीदने के लिए लगी रही लंबी कतार गोपालगंज : शराबबंदी के चौथे दिन शहर के जादोपुर रोड में सरकारी व्यवस्था के तहत मधुशाला दोपहर में खोली गयी. शराब खरीदने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल को तैनात करना पड़ा. उत्पाद विभाग ने शहर में आठ स्थलों […]

विज्ञापन

विदेशी शराब खरीदने के लिए लगी रही लंबी कतार

गोपालगंज : शराबबंदी के चौथे दिन शहर के जादोपुर रोड में सरकारी व्यवस्था के तहत मधुशाला दोपहर में खोली गयी. शराब खरीदने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल को तैनात करना पड़ा. उत्पाद विभाग ने शहर में आठ स्थलों का चयन किया था. जादोपुर रोड में पश्चिमी और पूर्वी दो दुकानें खोलनी हैं. सोमवार को दोनों दुकानें खोली गयीं, जहां रिकाॅर्ड तोड़ बिक्री होने की बात सामने आयी है.
दुकान के प्रबंधक विजय कुमार दूबे ने बताया कि अनियंत्रित भीड़ के कारण शाम में तीन बजे दुकान को बंद करनी पड़ी. बाद में पुलिस के सहयोग से दुकान खोली गयी. हजारों की संख्या में लोग शराब लेने के लिए कतार में लगे रहे. उधर उत्पाद अधीक्षक प्रिय रंजन ने बताया कि दो और दुकानें मंगलवार को खुल जायेंगी. इस सप्ताह सभी दुकानों को खोलने की तैयारी कर ली गयी है. अनियंत्रित भीड़ के कारण सैफ के जवानों को दुकानों पर तैनात किया गया है. एक व्यक्ति को एक बोतल देने का निर्देश है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन