जिला जज ने की सफाई

गोपालगंज : शनिवार की सुबह के आठ बजे थे. कोर्ट का माहौल बदला हुआ था. शायद पहली बार न्याय देनेवाले सड़क पर हाथों में झाड़ू लिये उतरे थे. कोर्ट परिसर से स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ किया गया. जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील दत्त मिश्र के साथ डीएम राहुल कुमार अधिकारियों के साथ अभियान में शामिल […]
गोपालगंज : शनिवार की सुबह के आठ बजे थे. कोर्ट का माहौल बदला हुआ था. शायद पहली बार न्याय देनेवाले सड़क पर हाथों में झाड़ू लिये उतरे थे. कोर्ट परिसर से स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ किया गया. जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील दत्त मिश्र के साथ डीएम राहुल कुमार अधिकारियों के साथ अभियान में शामिल थे.
कोर्ट परिसर में झाड़ू लगा कर सफाई करने के बाद समाहरणालय परिसर की सफाई की गयी. इसके साथ ही कोर्ट से लेकर मौनिया चौक तक न्यायिक दंडाधिकारी और अधिकारियों ने मिल कर सड़क को पूरी तरह से क्लीन कर दिया. सफाई अभियान का शुभारंभ करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि सफाई अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को उनके कर्तव्यों के प्रति बोध करना है. जब तक हमारे आसपास सफाई नहीं होगी तब तक समाज को स्वच्छ नहीं बनाया जा सकता है.
खास कर तंबाकू और पान खाने वालों से जिला जज ने अपील की कि सार्वजनिक स्थानों पर जहां-तहां न थूकें, सफाई का ख्याल रखें, अपने आसपास की सड़क हो या सार्वजनिक स्थल उसकी सफाई खुद करें. थोड़ा-सा प्रयास किया जाये और अपनी दिनचर्या में बदलाव लाया जाये तो स्वत: स्वच्छता का सपना पूरा हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










