इंडो-नेपाल की मोबाइल नेटवर्क सेवा चालू
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jan 2016 1:43 AM
विज्ञापन
टेलीकॉम कंपनी के सीइओ की पहल पर शुरू हुआ काम रविवार शाम से चरमरा गया था मोबाइल नेटवर्क सिस्टम गोपालगंज : इंडो-नेपाल का मोबाइल नेटवर्क सिस्टम समझौते के बाद काम करने लगा. टेलीकॉम कंपनी के सीइओ एमएन गोपाल और ठेकेदार विजय शुक्ला के बीच समझौते के बाद मजदूर और इंजीनियर ने टावर का काम शुरू […]
विज्ञापन
टेलीकॉम कंपनी के सीइओ की पहल पर शुरू हुआ काम
रविवार शाम से चरमरा गया था मोबाइल नेटवर्क सिस्टम
गोपालगंज : इंडो-नेपाल का मोबाइल नेटवर्क सिस्टम समझौते के बाद काम करने लगा. टेलीकॉम कंपनी के सीइओ एमएन गोपाल और ठेकेदार विजय शुक्ला के बीच समझौते के बाद मजदूर और इंजीनियर ने टावर का काम शुरू किया. मंगलवार से इंडो-नेपाल का नेटवर्क सिस्टम पूरी तरह से काम करने लगा. कंपनी ने टावर पर काम कर रहे मजदूर और इंजीनियर समेत अन्य कर्मियों को सुरक्षा देने के साथ पैसों का भुगतान समय पर करने का आश्वासन दिया. बता दें कि माया कुमारी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का काम टेलीकॉम डिपार्टमेंट पेस पावर और वियोम के साथ चल रहा है.
डेढ़ करोड़ रुपये के आसपास कंपनी की वर्क राशि बकाया थी. कंपनी के एमडी विजय शुक्ला द्वारा वर्क का पैसा मांगने पर वोएम के सर्किल हेड संतोष राय जनार्दन और योगेंद्र पांडेय द्वारा जान मारने की धमकी दी गयी थी.
धमकी मिलने के कारण ठेकेदार ने टावरों पर काम कर रहे मजदूर और इंजीनियर को हटा दिया था. इसके कारण गोपालगंज, सीवान, छपरा, मोतिहारी, बेतिया, गोरखपुर समेत उत्तर भारत और नेपाल के परसा, वीरगंज, सोनौली समेत कई हिस्सों में मोबाइल नेटवर्क ने काम करना बंद कर दिया था. इस मामले में भोरे थाने के शिवराजपुर गांव के रहनेवाले एमडी ने एडीजी से पूरे मामले की शिकायत की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










