युवती ने फोन कर बुलाया था
गोपालगंज : मुंबई के ट्रेवल एजेंसी संचालक केशव सिंह के बेटे का अपराधियों ने नेशनल हाइवे 28 पर दानापुर से स्काॅर्पियो समेत फिरौती की रकम वसूलने की नीयत से अपहरण कर लिया. सूचना मिलते ही एसपी निताशा गुड़िया ने एसडीपीओ मनोज कुमार, नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन कर […]
गोपालगंज : मुंबई के ट्रेवल एजेंसी संचालक केशव सिंह के बेटे का अपराधियों ने नेशनल हाइवे 28 पर दानापुर से स्काॅर्पियो समेत फिरौती की रकम वसूलने की नीयत से अपहरण कर लिया. सूचना मिलते ही एसपी निताशा गुड़िया ने एसडीपीओ मनोज कुमार, नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी का आदेश दिया.
पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों को खंगालना शुरू किया. सीवान और पूर्वी चंपारण की पुलिस को भी अलर्ट कर छापेमारी शुरू कर दी गयी. इस बीच पुलिस ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के दाहा नदी के पुल के पास से लावारिश स्थिति में स्काॅर्पियो को बरामद किया. पुलिस दबिश के कारण अपहर्ताओं ने युवक को सीवान के बड़हरिया में मुक्त कर दिया़ बड़हरिया पुलिस ने युवक को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी. पुलिस ने युवक से पूछताछ के बाद छापेमारी शुरू कर दी.
एसपी ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि पुलिस दबिश के कारण अपहर्ताओं की फिरौती की रकम मांगने का मौका नहीं मिला. एसपी ने दावा किया है कि जल्द ही गैंग का खुलासा होगा़ उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात नगर थाना क्षेत्र के वीएम फील्ड के पूरब वाले मुहल्ले के रहनेवाले मांझा थाना क्षेत्र के भुवाली टोला गांव के निवासी केशव सिंह के पुत्र रितेश कुमार को प्रिया नामक युवती ने फोन कर दानापुर मिलने के लिए बुलाया. रात के 10 बजे अपनी स्काॅर्पियो से जब रितेश दानापुर पहुंचा,
तो युवती ने सड़क के किनारे रुकने को कहा. इतने में दो बाइकों पर सवार चार अपहर्ताओं ने और उसे कब्जे में ले लिया. अपराधी पहले उसे सासामुसा की तरफ ले गये, जहां से स्काॅर्पियो से उतार कर सीवान की ओर ले गये. सुबह 4.24 बजे अपराधियों का एसएमएस उसके पिता के मोबाइल पर आया. तब परिजनों को अपहरण की जानकारी मिली. एसएमएस मिलते ही मुंबई से उसके पिता गोपालगंज के लिए निकल पड़े. एसपी ने बताया कि पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर ताबड़तोड़ छापेमारी की, जिससे घबराये अपहर्ता उसे छोड़ने पर विवश हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










