गोपालगंज. शिक्षा मंत्री के वेतनमान देने की घोषणा के बाद शिक्षकों की अनशन के साथ हड़ताल समाप्त हो गयी. जदयू प्रवक्ता सह विधान पार्षद नीरज कुमार सिंह तथा विधान पार्षद नवल किशोर यादव के साथ परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर ब्रजवासी को जूस पिला कर अनशन तोड़ा गया. अनशन तोड़वाते हुए संघ के जिलाध्यक्ष राकेश भारती ने जिला कार्यसमिति की बैठक बुला कर हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की. बैठक में जिला अध्यक्ष राकेश भारती ने हड़ताल में गये शिक्षकों का वेतन नहीं काटा जायेगा, जिसकी घोषणा राज्य सरकार ने लिखित रूप से की है. बैठक में सत्येंद्र सिंह, लाल बिहारी भक्त, हरेराम शर्मा, रविरंजन कुमार, हरेंद्र प्रसाद यादव, सत्येंद्र कुमार, राजीव रंजन सिंह, संजीव मिश्रा, माला त्रिपाठी, आशा पाठक, आरती कुमारी, अर्चना कुमारी, हेमंत कुमार यादव, अजय मिश्र, कमलेश सिंह, प्रमोद कुमार, मनीष कुमार, व्यास मिश्र ने संबोधित किया.
BREAKING NEWS
वेतनमान की घोषणा के बाद हड़ताल समाप्त
गोपालगंज. शिक्षा मंत्री के वेतनमान देने की घोषणा के बाद शिक्षकों की अनशन के साथ हड़ताल समाप्त हो गयी. जदयू प्रवक्ता सह विधान पार्षद नीरज कुमार सिंह तथा विधान पार्षद नवल किशोर यादव के साथ परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर ब्रजवासी को जूस पिला कर अनशन तोड़ा गया. अनशन तोड़वाते हुए संघ […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement