बिना अनुमति के स्कूल में कैसे रह रही थीं महिलाएं

शाहपुर : शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गांव स्थित कस्तूरबा विद्यालय में विगत एक माह में दो अंजान महिलाएं बिना अनुमति के रह रही थीं, जिसको लेकर वार्डेन गीता कुमारी जांच के घेरे में आ गयी. हालांकि पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. दोनों महिलाएं दानापुर की कल्पना सिंह और अर्चना सिंह […]
शाहपुर : शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गांव स्थित कस्तूरबा विद्यालय में विगत एक माह में दो अंजान महिलाएं बिना अनुमति के रह रही थीं, जिसको लेकर वार्डेन गीता कुमारी जांच के घेरे में आ गयी. हालांकि पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. दोनों महिलाएं दानापुर की कल्पना सिंह और अर्चना सिंह बतायी जाती हैं. इस संबंध में पदाधिकारियों का कहना है कि दोनों बिना अनुमति के इस विद्यालय में रह रही थीं. वहीं इस पूरे प्रकरण में छात्रा मनीषा और शिवानी का कहना है कि बुधवार की देर रात बिलौटी पंचायत के मुखिया शंकर तिवारी वार्डेन के कमरे में थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




