डीएम ने 19 कर्मियों के वेतन भुगतान पर लगायी रोक

Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज : स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत कार्यरत 19 कर्मियों के वेतन भुगतान पर डीएम ने अगले आदेश तक रोक लगा दी है. डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने स्वच्छता अभियान के तहत आयोजित महाजांच में कार्यों में लापरवाही को लेकर यह कार्रवाई की है. महाजांच अभियान में शौचालयों का […]

विज्ञापन

गोपालगंज : स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत कार्यरत 19 कर्मियों के वेतन भुगतान पर डीएम ने अगले आदेश तक रोक लगा दी है. डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने स्वच्छता अभियान के तहत आयोजित महाजांच में कार्यों में लापरवाही को लेकर यह कार्रवाई की है. महाजांच अभियान में शौचालयों का भौतिक सत्यापन किया जाना था.

आपके शहर में

विज्ञापन
इसके आधार पर शौचालय निर्माण कराने वाले लाभुकों के बैंक खातों मेु शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाना है. इस कार्य को लेकर गत 10 जून को शहर के आंबेडकर भवन में कार्यशाला का आयोजन कर स्वच्छता कर्मियों को शौचालय जांच के लिए जांच पुस्तिका मुहैया करायी गयी और उन्हें तीन दिनों का अल्टीमेटम दिया गया.
इस अवधि में न तो स्वच्छता कर्मियों ने शौचालयों की जांच की और न जांच पुस्तिका ही वापस सौंपी. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने कर्मियों से जबाब तलब करते हुए अगले आदेश तक उनके वेतन भुगतान पर रोक भी लगा दिया है. बीडीओ के माध्यम से जवाब देने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है.
संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कर्मियों को चयन मुक्त करने की कार्रवाई की जायेगी. इन कर्मियों में ग्रामीण आवास सहायक मोतिबुल रहमान, संतोष राम, बब्लू कुमार, मनीष तिवारी, धनंजय कुमार प्रभाकर, संजीव कुमार, राजेश कुमार अकेला, अमर शर्मा, सुनील कुमार, रजनीश गुप्ता, कौसर रजा, मनोज साह, इकबाल अहमद, पीआरएस संजीव कुमार, संजय कुमार रत्नेश, पीटीए बालेश्वर प्रसाद व केपी यादव शामिल हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन