ePaper

मांझा में होली पर्व को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Updated at : 20 Mar 2019 4:31 AM (IST)
विज्ञापन
मांझा में होली पर्व को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

मांझा : लोकसभा चुनाव को लेकर इस बार होली पर्व पर विशेष चौकसी बरतने के लिए पुलिस जवानों ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च कर शांति व आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व मनाने का संदेश दिया. लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है, वहीं इस बार होली पर्व को लेकर […]

विज्ञापन

मांझा : लोकसभा चुनाव को लेकर इस बार होली पर्व पर विशेष चौकसी बरतने के लिए पुलिस जवानों ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च कर शांति व आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व मनाने का संदेश दिया. लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है, वहीं इस बार होली पर्व को लेकर प्रशासन पुरी तरह से चौकसी बरत रही है.

मंगलवार को थानाध्यक्ष छोटन कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा बलों के जवानों ने थाना क्षेत्र अंर्तगत संवेदनशील जगहों के साथ साथ थाना क्षेत्र के मांझा बाजार, धर्मपरसा, धोबवलिया, साहपुर बाजार, छितौली, कोईनी, दानापुर, भवानीगंज, धामापाकड़ सहित सभी संवेदनशील जगहों पर फ्लैग मार्च किया.
पर्व को लेकर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति : थावे. शांति व्यवस्था को लेकर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति थाना क्षेत्र में की गयी है.
थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि थाना सुरक्षित में दंडाधिकारी बीडीओ सुमन सिंह के साथ थानाध्यक्ष विशाल आनंद, थानाक्षेत्र के इंदरवा और भुसांव में दंडाधिकारी चक्रपाणी पांडेय, रामु पटेल के साथ पुलिस पदाधिकारी में निशिकांत उपाध्याय, फुलगुनी, रामचंद्रपुर, पैठानपट्टी, केशोपुर आदी जगहों पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन