शराब के नशे में पति को बवाल करना पड़ा महंगा, पत्नी ने भिजवाया जेल

गोपालगंज : बिहार में गोपालगंज के भोरे में अपने पति का शराब पीना पत्नी को इस कदर नागवार गुजरा कि पत्नी ने खुद ही पति के हाथों में हथकड़ियां डाल कर उसे हवालात भेजवा दिया. इस मामले में पत्नी ने पुलिस को खुद के बयान प्राथमिकी दर्ज नहीं करने दी. बल्कि उसने खुद ही पति […]
गोपालगंज : बिहार में गोपालगंज के भोरे में अपने पति का शराब पीना पत्नी को इस कदर नागवार गुजरा कि पत्नी ने खुद ही पति के हाथों में हथकड़ियां डाल कर उसे हवालात भेजवा दिया. इस मामले में पत्नी ने पुलिस को खुद के बयान प्राथमिकी दर्ज नहीं करने दी. बल्कि उसने खुद ही पति खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी. फिलहाल पुलिस ने महिला के पति को शराब पीने के जुर्म जेल भेज दिया है. लेकिन महिला की दिलेरी ने शराबबंदी के इस मुहिम को और भी सफल बना दिया है. महिला के इस कदम की सर्वत्र सराहना हो रही है. एक माह के अंदर भोरे में यह दूसरा मामला है. जिसमें पत्नी ने पति को गिरफ्तार कराया हो.
मामला भोरे थाना क्षेत्र के पीपरचाफा गांव का है. बता दें कि पीपरचाफा गांव निवासी हरेंद्र राम अक्सर शराब के नशे में धुत्त हो कर पत्नी के साथ मारपीट करता था और गांव के लोगों को गाली भी देता था. गणतंत्र दिवस के दिन भी वो शराब के नशे में धुत्त हो कर अपनी पत्नी सनकेशिया देवी के साथ मारपीट करने लगा. परेशान पत्नी ने पुलिस को सूचना दी. पति को गिरफ्तार करवा दिया. उसके बाद खुद के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए उसे जेल भेजवा दिया. इससे पूर्व 24 दिसंबर को भोरे थाना क्षेत्र के खोरहीं गांव की जोहरा खातून ने अपने पति जलालुद्दीन को जेल भेजवाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




