गोपालगंज : फर्जी कागज बना सेना में बहाल, योगदान करने से पहले धराया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jan 2019 9:46 AM

विज्ञापन

कुचायकोट (गोपालगंज) : यूपी का एक युवक सेना में बहाली के लिए बिहार के पते पर आधार, वोटर आइडी कार्ड, निवास प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र एवं पुलिस से चरित्र प्रमाणपत्र बनवा लिया, जिसके आधार पर गोपालगंज के कोटे से दानापुर आर्मी में उसका चयन भी हो गया. 19 जनवरी को योगदान करना था. इस बीच कुचायकोट […]

विज्ञापन

कुचायकोट (गोपालगंज) : यूपी का एक युवक सेना में बहाली के लिए बिहार के पते पर आधार, वोटर आइडी कार्ड, निवास प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र एवं पुलिस से चरित्र प्रमाणपत्र बनवा लिया, जिसके आधार पर गोपालगंज के कोटे से दानापुर आर्मी में उसका चयन भी हो गया. 19 जनवरी को योगदान करना था.

इस बीच कुचायकोट पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. हालांकि चार और युवक इसी तरह के फर्जीवाड़े कर चरित्र प्रमाणपत्र बनवा चुके हैं, जिनकी जांच में पुलिस जुटी है. गिरफ्तार युवक यूपी के कुशीनगर जिले के तरेयासुजान थाने के हफुआ बलराम गांव के अशोक कुमार गुप्ता का पुत्र श्रवण कुमार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन