मुखिया पर हमले में एक आरोपित को िकया गया गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Aug 2018 4:26 AM
मीरगंज : भूदान में मिली महज दस डिसमिल जमीन को लेकर उत्पन्न विवाद में मुखिया संघ के अध्यक्ष रामाजी साह पर हुए गोलीबारी के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त है. वही, पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर मामले के एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपित रामेश्वर राय थाना क्षेत्र के बिगही जगदीश गांव […]
मीरगंज : भूदान में मिली महज दस डिसमिल जमीन को लेकर उत्पन्न विवाद में मुखिया संघ के अध्यक्ष रामाजी साह पर हुए गोलीबारी के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त है. वही, पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर मामले के एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपित रामेश्वर राय थाना क्षेत्र के बिगही जगदीश गांव का हैं. उस पर नगीना महतो की भूदानी जमीन में आम के पौधे लगा कर विवाद करने का आरोप है. वहीं, पक्ष व विपक्ष में लोग गोलबंद होने लगे हैं. इससे कभी भी कुछ भी होने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस व प्रशासन ने क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










