आग से झुलसे 10 मरीजों का पीएमसीएच में चल रहा इलाज

मीरगंज : हरखौली गांव के वार्ड दो में हुए गैस रिसाव से गंभीर रूप से झुलसे मरीजों का पीएमसीएच में सघन इलाज चल रहा है. जिंदगी के लिए वे पल-पल मौत से जूझ रहे हैं. अस्पताल में भर्ती बच्चे, महिला व पुरुषों की जिंदगी चिकित्सकों की दवा, परिजनों की दुआ व भगवान की दया पर […]
मीरगंज : हरखौली गांव के वार्ड दो में हुए गैस रिसाव से गंभीर रूप से झुलसे मरीजों का पीएमसीएच में सघन इलाज चल रहा है. जिंदगी के लिए वे पल-पल मौत से जूझ रहे हैं. अस्पताल में भर्ती बच्चे, महिला व पुरुषों की जिंदगी चिकित्सकों की दवा, परिजनों की दुआ व भगवान की दया पर टिकी हुई है. वहीं परिजनों व पड़ोसियों की सांसें अटकी हुई हैं. पीड़ितों की सेहत को लेकर चिंता में डूबे लोग न तो ठीक से खा-पी रहे हैं, न ठीक से सो पा रहे हैं. अग्निकांड ने बस्तीवालों को तोड़ कर रख दिया है. प्रेम व पीड़ा की चादर में लिपटे परिजन व सगे-संबंधी रात जाग कर गुजार रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




