बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग कर 50 हजार लूटा

Published at :30 Jan 2018 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग कर 50 हजार लूटा

बिहिया : आरा-बक्सर एनएच 84 पर बिहिया थाना क्षेत्र के खरौनी गांव के समीप हथियारबंद बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत मचाते हुए बाइक सवार युवक व महिला को सोमवार की देर शाम लूट लिया. घटना को लेकर बिहिया थानाध्यक्ष विमलेश पासवान तुरंत ही मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन करते हुए अपराधियों की […]

विज्ञापन

बिहिया : आरा-बक्सर एनएच 84 पर बिहिया थाना क्षेत्र के खरौनी गांव के समीप हथियारबंद बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत मचाते हुए बाइक सवार युवक व महिला को सोमवार की देर शाम लूट लिया. घटना को लेकर बिहिया थानाध्यक्ष विमलेश पासवान तुरंत ही मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी में जुट गये हैं. जानकारी के अनुसार खरौनी गांव निवासी मनोज प्रसाद के पुत्र रविकांत प्रसाद अपनी बुआ के साथ बिहिया स्थित स्टेट बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर बिहिया बाजार में कुछ काम करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे. इस दौरान उनके पास एक हजार खर्च करने के बाद 49 हजार रुपये थे.

लौटने के क्रम में बिहिया से ही पीछा कर रहे बाइक पर सवार दो अपराधियों ने खरौनी शिव मंदिर व पुल के बीच सुनसान देखकर हथियार का भय दिखाते हुए बाइक रोक दिया. इस दौरान जब महिला ने रुपये देने में आनाकानी की तो अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग करते हुए महिला से रुपये छीन लिये. अपराधियों ने इस दौरान सोने की अंगूठी व दो मोबाइल भी लूट लिया और वहां से भाग निकले. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

ट्रेन से कटकर युवक की मौत : बिहिया. दानापुर रेल मंडल के बिहिया रेलवे स्टेशन स्थित अप रेल रेल ट्रैक पर रविवार की रात ट्रेन से कटकर 20 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी. मृतक युवक की पहचान कुलदीप कुमार के रूप में की गयी है जो कि बक्सर जिला के सिमरी थाना अंतर्गत दुल्लहपुर बलिहार गांव निवासी वीर भजन खरवार का पुत्र था. जानकारी के अनुसार उक्त युवक बिहिया स्थित अपने बुआ के घर आया हुआ था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन