भारत पेट्रोलियम के टैंकर से 22 लाख की शराब जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Jan 2018 6:29 AM (IST)
विज्ञापन

डीजल टैंक से 236 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद बैकुंठपुर (गोपालगंज) : शराबबंदी के बाद माफियाओं ने भारत पेट्रोलियम के तेल टैंकर को भी तस्करी के लिए उपयोग करना शुरू कर दिया है. बैकुंठपुर थाने की पुलिस ने तेल टैंकर में शराब की तस्करी होने का खुलासा किया है. पुलिस ने 22 लाख की शराब के […]
विज्ञापन
डीजल टैंक से 236 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद
बैकुंठपुर (गोपालगंज) : शराबबंदी के बाद माफियाओं ने भारत पेट्रोलियम के तेल टैंकर को भी तस्करी के लिए उपयोग करना शुरू कर दिया है. बैकुंठपुर थाने की पुलिस ने तेल टैंकर में शराब की तस्करी होने का खुलासा किया है. पुलिस ने 22 लाख की शराब के साथ हरियाणा के सह चालक को गिरफ्तार कर लिया है. वही शराब माफिया और तेल टैंकर का चालक भागने में सफल बताया गया है. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि कृतपुरा बाजार के समीप डीजल टैंकर में शराब की तस्करी होने की सूचना मिलने पर छापेमारी की गयी.
छापेमारी के दौरान भारत पेट्रोलियम का लिखा हुआ तेल टैंकर बरामद किया गया. जिसमें 236 कार्टन अंग्रेजी शराब जिसकी कीमत करीब 22 लाख रुपये बतायी गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को देख घने कुहासे का लाभ उठा कर चालक और शराब माफिया भागने में सफल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




