रवि प्रकाश को सीने में करीब से मारी गयी थी गोली

गोपालगंज : व्यवसायी रवि प्रकाश उर्फ शिपू को अपराधियों ने करीब से गोली मारी थी. पिस्टल से गोली चलाने के बाद सीने में एक गोली लगी थी. पुलिस ने व्यवसायी के सीने में लगी गोली को बरामद कर ली है. गुरुवार की दोपहर में पोस्टमार्टम होने के बाद इसका खुलासा हुआ. पुलिस सूत्रों ने बताया […]
गोपालगंज : व्यवसायी रवि प्रकाश उर्फ शिपू को अपराधियों ने करीब से गोली मारी थी. पिस्टल से गोली चलाने के बाद सीने में एक गोली लगी थी. पुलिस ने व्यवसायी के सीने में लगी गोली को बरामद कर ली है. गुरुवार की दोपहर में पोस्टमार्टम होने के बाद इसका खुलासा हुआ. पुलिस सूत्रों ने बताया कि व्यवसायी की हत्या के नियत से ही सीने में करीब से गोली मारी गयी थी.
मौत होने के बाद पुलिस से बचने के लिए निजी क्लीनिक में आरोपित इलाज कराने के लिए लेकर गये थे. जहां, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था. मौत होने के बाद कार में शव को बैक सीट पर रखकर काली स्थान रोड में पुलिस लाइन के पीछे गुरुवार की सुबह में लाकर रखा गया था. सड़क किनारे शव वाहन में पड़े होने की सूचना किसी को नहीं थी. स्थानीय लोगों ने कार को संदिग्ध हालत में देख शोर मचायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




