मुजफ्फरपुर जा रही शराब जब्त, चालक-खलासी धराये

गोपालगंज : ट्रक में अंडरग्राउंड बना कर हरियाणा से मुजफ्फरपुर भेजी जा रही शराब पुलिस ने जब्त कर ली है. मामले में ट्रक चालक और खलासी को भी गिरफ्तार किया गया है. उत्पाद पुलिस ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेक पोस्ट पर शुक्रवार की देर शाम कार्रवाई की है. उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर […]
गोपालगंज : ट्रक में अंडरग्राउंड बना कर हरियाणा से मुजफ्फरपुर भेजी जा रही शराब पुलिस ने जब्त कर ली है. मामले में ट्रक चालक और खलासी को भी गिरफ्तार किया गया है. उत्पाद पुलिस ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेक पोस्ट पर शुक्रवार की देर शाम कार्रवाई की है. उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर ताहिर हुसैन ने बताया कि हरियाणा से मुजफ्फरपुर ट्रक में शराब भेजने की सूचना मिली. बलथरी चेक पोस्ट के पास पुलिस बल के साथ छापेमारी की गयी.
इस दौरान 80 पेटी शराब जब्त की गयी. इंस्पेक्टर ने बताया कि शराब माफियाओं द्वारा ट्रक में अंडरग्राउंड बना कर शराब की तस्करी की जा रही थी. शराब के साथ गिरफ्तार चालक हरियाणा के जिंद जिले के प्रदीप कुमार व संदीप कुमार शामिल हैं. दोनों ने मुजफ्फरपुर में शराब की सप्लाई देने की बात पुलिस को बतायी है. वहीं, पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर शराब माफियाओं की तलाश में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




