जाफर टोला में मिला छात्र का शव, मचा कोहराम

Published at :02 Aug 2017 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
जाफर टोला में मिला छात्र का शव, मचा कोहराम

गोपालगंज : नगर थाने के सेराम गांव के छात्र का शव गंडक नहर से तीसरे दिन शव मिला. मंगलवार की सुबह शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने मांझा थाना क्षेत्र के जाफर टोला के पास गंडक नहर के फाटक के पास से शव को बरामद किया. नहर में पानी की धार […]

विज्ञापन

गोपालगंज : नगर थाने के सेराम गांव के छात्र का शव गंडक नहर से तीसरे दिन शव मिला. मंगलवार की सुबह शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने मांझा थाना क्षेत्र के जाफर टोला के पास गंडक नहर के फाटक के पास से शव को बरामद किया. नहर में पानी की धार तेज होने के कारण शव बह कर फाटक के पास फंस गया था.

पुलिस ने बताया कि सेमरा गांव के मो तौकीर का 13 वर्षीय पुत्र अरबाज अली उर्फ प्रिंस रविवार को नहाने के क्रम में नहर में डूब गया था. एनडीआरएफ की टीम को भी लगाया गया था, लेकिन उसका शव नहीं मिल सका था. ग्रामीणों ने मंगलवार को फाटक के पास शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी. पुलिस जब पहुंची, तो शव की पहचान सेमरा निवासी छात्र के रूप में हुई. पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन