चेरकी के कुरमावां में वज्रपात से महिला की मौत, चार घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Aug 2024 10:53 PM
बोधगया की चेरकी थाना अंतर्गत कुरमावां गांव में शुक्रवार की शाम करीब चार बजे के बाद बारिश के दौरान हुई वज्रपात में दिनेश साव की पत्नी यशोदा देवी की मौत हो गयी.
बोधगया. बोधगया की चेरकी थाना अंतर्गत कुरमावां गांव में शुक्रवार की शाम करीब चार बजे के बाद बारिश के दौरान हुई वज्रपात में दिनेश साव की पत्नी यशोदा देवी की मौत हो गयी, जबकि पास में रही देवरानी देवी, भगिया देवी , प्रेमन देवी व पूनम देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी. पांचों महिलाओं कुरमावां गांव के बधार में खेतों में धान रोपनी कर रही थी. इधर, घटना की जानकारी पाते ही डीएम डॉ त्यागराजन एक्टिव हुए और मगध मेडिकल अस्पताल के अधीक्षक डॉ विनोद कुमार सिंह को घायलों का समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया. इधर, कुरमावां गांव में मौजूद भाजपा के वरीय नेता मनोज कुमार मेहता, मिथिलेश कुमार, उमेश साव, भुनेश्वर प्रसाद, उपेंद्र साव, दीनदयालय साव, रुपेश साव सहित अन्य ग्रामीणों की मदद से उक्त पांचों महिलाओं को मगध मेडिकल अस्पताल लाया गया. वहां डॉक्टरों ने यशोदा देवी को मृत घोषित कर दिया. वहीं, घायल महिलाओं का त्वरित इलाज किया गया. घटना की सूचना के बाद बोधगया अंचल अधिकारी व राजस्व कर्मचारी आनंद कुमार कुरमावां गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सहायता राशि देने का आश्वासन दिया. चेरकी थानाध्यक्ष सूर्यवीर कुमार ने बताया कि घटना की सूचना के बाद सभी घायलों को मगध मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां यशोदा देवी की मौत हो गयी है. शेष घायल चार महिलाओं की स्थिति स्थिर बनी हुई है. फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं .
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










