गया जी में बच्चों ने रंगोली से दिया सामाजिक संदेश, 'सेव अर्थ' थीम ने खींचा सबका ध्यान
फोटो रंगोली का प्रदर्शन करते छात्र | Prabhat Khabar Network
गया के नवोदित विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, नारी शिक्षा जैसे सामाजिक विषयों पर बनाईं आकर्षक रंगोली, अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Gaya News : गया जिले के वजीरगंज स्थित आवासीय नवोदित विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक आकर्षक रंगोली बनायी. बच्चों की कलाकारी और अनूठी कल्पनाओं ने सभी का मन मोह लिया.
पर्यावरण संरक्षण से लेकर नारी शिक्षा तक दिखे सामाजिक संदेश
प्रतियोगिता में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, नारी शिक्षा और बाल शोषण जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर रंगोली बनायी. कक्षा छह की छात्राओं ने 'सेव अर्थ' और 'लेट्स इंस्पायर बिहार' थीम पर आकर्षक रंगोली तैयार कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. उनकी रंगोली में हरा-भरा घर, पेड़-पौधे और हाथों में सुरक्षित धरती की सुंदर आकृति दर्शायी गयी.

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया. विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों की कलाकारी, मेहनत और रचनात्मक सोच की सराहना की. इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करने के साथ अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी मिला.
विद्यालय प्रबंधन और शिक्षक रहे मौजूद
कार्यक्रम में विद्यालय निदेशक रामाश्रय सिंह, प्रशासनिक पदाधिकारी शुभेन्द्र कुमार, प्राचार्या बबीता सिंह और संरक्षक जिला पार्षद डॉ. पिंकी कुमारी सहित सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. विद्यालय प्रबंधन ने इस तरह की गतिविधियों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया.
Gaya News: डॉक्टर को दिवाली गिफ्ट देने पहुंचे, गाड़ी से मिली शराब, गया में दो गिरफ्तार
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए