गुरुआ के मोरहर नदी छठ घाट पर की हुई सफाई, रास्ते को कराया दुरुस्त
नदी किनारे सफाई करते छठ कमिटी के सदस्य | Prabhat Khabar Network
गुरुआ के मोरहर नदी छठ घाट पर छठ महापर्व के लिए विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया. रास्ते को दुरुस्त कर व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखा गया.
गुरुआ प्रखंड के मोरहर नदी छठ घाट पर छठ महापर्व को लेकर कमिटी के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने साफ-सफाई अभियान चलाया. इस दौरान घाट परिसर की सफाई करने के साथ-साथ छठ घाट तक पहुंचने वाले रास्ते को भी दुरुस्त कराया गया. कमिटी के सदस्यों ने श्रमदान कर रास्ते में मौजूद गड्ढों एवं अन्य बाधाओं को दूर किया, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को अर्घ्य देने के लिए घाट तक आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो.
कमिटी के सदस्यों ने बताया कि छठ महापर्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मोरहर नदी घाट पर पहुंचते हैं. ऐसे में व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए साफ-सफाई एवं रास्ते की मरम्मत कराई जा रही है. साथ ही घाट पर स्वच्छता बनाए रखने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है.

सफाई अभियान में मुखिया प्रतिनिधि रामाशीष प्रजापति, मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार यादव, संयोजक युगेश पासवान, प्रदीप चौधरी, आजाद चौधरी, सुरेंद्र पासवान, डॉ. उपेंद्र प्रसाद, रवि कुमार, अनिल चौधरी, संटु कुमार, संतोष पासवान, रामप्रवेश पासवान एवं अखिलेश मंडल सहित अन्य लोग सक्रिय रूप से जुटे रहे. कमिटी के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना किया.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
