गया जी में डकैती कांड का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; नकदी और सोना-चांदी बरामद

विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी एसएसपी सुशील कुमार और अन्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में 26 सितंबर 2026 को हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा किया है. चार आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं. पुलिस ने नकदी, सोना-चांदी, मोबाइल और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं.

विज्ञापन

गया जी जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बीते 26 सितंबर 2026 को हुई डकैती की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) सुशील कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इस पूरे मामले का खुलासा किया और इसकी विस्तृत जानकारी दी. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इस घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, इस गंभीर घटना के खुलासे और अपराधियों की धरपकड़ के लिए वजीरगंज एसडीपीओ और डीआईओ समेत अन्य तेज-तर्रार अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई थी. तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मानवीय सूचनाओं के आधार पर जाल बिछाते हुए पुलिस ने चार आरोपितों विकास कुमार उर्फ बोटा, मोहम्मद सैहनसा, शुभम कुमार वर्मा और सुनील मांझी उर्फ गोगा को गिरफ्तार कर लिया है.

गया में डकैती कांड का खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार; सोना-चांदी और दो बाइक बरामद | Prabhat Khabar Network
गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस

भारी मात्रा में आभूषण और नकदी बरामद

गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने 28,390 रुपये नकद, लगभग 20 ग्राम सोना, 400 ग्राम चांदी, एक मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं. हैरान करने वाली बात यह है कि पुलिस ने आभूषणों के अलावा गला हुआ सोना-चांदी और फर्जी नंबर प्लेट भी जब्त किए हैं. पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने और पुलिस को चकमा देने के लिए लूटे गए कई आभूषणों को गलाकर रख दिया था.

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. इस डकैती की घटना में शामिल अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन