गया जी में महिलाएं फ्रिज और बर्तनों में छिपाकर रखी थी शराब, पुलिस ने चार को दबोच

Updated:
विज्ञापन

गया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 438 लीटर विदेशी शराब बरामद; चार गिरफ्तार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया में पुलिस ने 438 लीटर विदेशी शराब जब्त की है. नवागढ़ी मोहल्ले में घरों में छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. शराब ट्रंक और घरेलू बर्तनों में छिपाकर रखी थी.

विज्ञापन

Gaya Ji 438 Liters Foreign Liquor Seized : जिले के विष्णुपद थाना क्षेत्र के नवागढ़ी मोहल्ले में पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर 438 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, शराब के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

ट्रंक और घरेलू बर्तनों में छिपाकर रखी गई थी शराब

जानकारी के अनुसार, पुलिस को नवागढ़ी मोहल्ले स्थित एक घर में भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में घर की तलाशी ली. इस दौरान एक कमरे में अलग-अलग जगहों पर शराब छिपाकर रखी मिली. शराब को ट्रंक, बर्तनों और अन्य घरेलू सामानों के बीच छिपाकर रखा गया था.

View on Instagram

फ्रिज के अंदर भी मिली विदेशी शराब

घर की तलाशी के दौरान पुलिस को फ्रिज के अंदर भी शराब छिपाकर रखी मिली. इसके अलावा कमरे में रखे विभिन्न घरेलू सामानों के बीच भी शराब की बोतलें बरामद हुईं. पुलिस ने सभी स्थानों से शराब जब्त कर ली. छापेमारी में कुल 438 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई. इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

गया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 438 लीटर विदेशी शराब बरामद; चार गिरफ्तार | Prabhat Khabar Network
गया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 438 लीटर विदेशी शराब बरामद; चार गिरफ्तार | Prabhat Khabar Network

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुई छापेमारी

कार्रवाई के दौरान मौके पर पहुंचे मजिस्ट्रेट आनंद ने भी पूरी कार्रवाई की जानकारी ली. पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मामले में गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है.

गया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 438 लीटर विदेशी शराब बरामद; चार गिरफ्तार | Prabhat Khabar Network
गया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 438 लीटर विदेशी शराब बरामद; चार गिरफ्तार | Prabhat Khabar Network

शराब के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश

सिटी डीएसपी सरोज कुमार शाह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. शराब के अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

गया जंक्शन पर चलती ट्रेन में चढ़ रही महिला फिसली, RPF जवान सुजीत कुमार सिंह ने बचाई जान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन