गया जी एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आईं पंजाब की दो महिलाएं गिरफ्तार, लगेज से मिला 10.5 किलो गांजा

विज्ञापन

गया जी एयरपोर्ट पर बैठी महिलाएं

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आई पंजाब की दो महिलाओं को 10.5 किलो मारिजुआना के साथ पकड़ा गया है. यह मादक पदार्थ थाई एयरवेज के विमान से लाए जाने की सूचना है.

विज्ञापन

Gaya Ji Airport Two Women Arrested : गया जी एयरपोर्ट पर बैंकॉक से पहुंचीं पंजाब की दो महिलाओं को 10.5 किलो गांजा के साथ पकड़ा गया है. दोनों महिलाएं थाई एयरवेज के विमान से गया पहुंची थीं. एयरपोर्ट पर उनके लगेज की जांच के दौरान मादक पदार्थ बरामद हुआ. इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. उनकी पहचान सिमरनजीत कौर और कुलविंदर कौर के रूप में हुई है. दोनों पंजाब की रहने वाली बतायी जा रही हैं.

विज्ञापन

लगेज की जांच में मिला 10.5 किलो मारिजुआना

एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं बैंकॉक से थाई एयरवेज के विमान से गया जी एयरपोर्ट पहुंची थीं. यहां पहुंचने के बाद उनके सामान की जांच की गई. इसी दौरान लगेज से 10.5 किलो मारिजुआना बरामद किया गया. इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया.

तस्करी के नेटवर्क की हो रही जांच

गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ की जा रही है. जांच में यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि वे मारिजुआना कहां से लेकर आई थीं और इसे किसे पहुंचाना था. उनके साथ इस तस्करी के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग जुड़े हैं, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है.

इंटरनेशनल उड़ानें शुरू होने के बाद बढ़ी सतर्कता

गया जी एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन शुरू होने के बाद से तस्करी के मामलों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं. एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, मादक पदार्थों के अलावा सोना और डॉलर की तस्करी की आशंका को देखते हुए यात्रियों और उनके सामान की जांच की जाती है. ताजा मामले में 10.5 किलो मारिजुआना की बरामदगी के बाद जांच एजेंसियां महिलाओं के नेटवर्क और तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं.

गया के बाराचट्टी में जाली नोट मामले में NIA की छापेमारी, विजय यादव के घर पांच घंटे चली जांच, परिजनों से भी पूछताछ

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन