गया जी में कपड़े की दुकान में भीषण आग, 10 लाख का सामान जलकर राख; पटाखे से आग लगाने की आशंका

विज्ञापन

डेल्हा थाना क्षेत्र में कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, 10 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया के डेल्हा थाना क्षेत्र में कपड़े की दुकान में आग लगने से करीब 10 लाख रुपये का सामान और जरूरी कागजात जल गए. दुकानदार ने पटाखे के बहाने आग लगाने की आशंका जताई है.

विज्ञापन

Delha Fire Incident: डेल्हा थाना क्षेत्र में बीती रात एक कपड़े की दुकान में अचानक आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई. इस अगलगी में दुकान में रखे कपड़े, फर्नीचर और बकाया लेन-देन से संबंधित जरूरी कागजात भी राख हो गए. दुकानदार के अनुसार, आग से करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने दुकानदार को दी आग लगने की सूचना

दुकानदार ने बताया कि रात में मुहल्ले के लोगों ने फोन कर दुकान में आग लगने की जानकारी दी. सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को इसकी खबर दी. मौके पर पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि, तब तक दुकान में रखा कीमती सामान और जरूरी कागजात जलकर नष्ट हो चुके थे.

पटाखे के बहाने आग लगाने की जताई आशंका

घटना की सूचना मिलने पर डेल्हा थाना की पेट्रोलिंग गाड़ी भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. दुकानदार ने आशंका जताई है कि अज्ञात लोगों ने पटाखा छोड़ने के बहाने जानबूझकर दुकान में आग लगाई होगी. हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग

दुकानदार ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि आग लगने के पीछे यदि किसी की साजिश है, तो उसकी पहचान कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

Also Read: दिवाली की आतिशबाजी से बिहार की हवा हुई जहरीली, बेगूसराय का AQI 548 पहुंचा, पटना में भी सांस लेना मुश्किल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन