गया जी: गुरुआ में अकीदत के साथ मना जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी, 'सरकार की आमद मरहबा' के नारों के साथ निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी

Updated:
विज्ञापन

गुरुआ क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जुलूस-ए-मोहम्मदी में हजारों लोग शामिल हुए और पूरा इलाका नारों से गूंज उठा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे।

विज्ञापन

Gaya Ji News: जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में बुधवार को पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का यौम-ए-पैदाइश (ईद-उल-मिलादुन्नबी) अकीदत, सादगी और एहतराम के साथ मनाया गया. इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों, मस्जिदों, मदरसों और प्रमुख बाजारों से भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

फज्र की नमाज के बाद से ही मस्जिदों और खानकाहों में कुरआनख्वानी, नातख्वानी और दरूद-ओ-सलाम की महफिलें आयोजित की गईं. पूरे आयोजन के दौरान मुल्क और क्षेत्र में अमन, तरक्की और खुशहाली की दुआएं मांगी गईं.

पासी टोला से बस स्टैंड तक घूमा जुलूस, गूंजे नात व तकबीर के नारे

जुलूस में बच्चे, युवा और बुजुर्ग हाथों में पारंपरिक इस्लामी परचम थामे नात-ए-पाक पढ़ते हुए चल रहे थे. मुख्य जुलूस पासी टोला से शुरू होकर गुरुआ बाजार, मुख्य बस स्टैंड होते हुए प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरा. पूरा इलाका 'सरकार की आमद मरहबा', 'आका की आमद मरहबा' और 'नारा-ए-तकबीर अल्लाहु अकबर' के नारों से गुंजायमान रहा. स्थानीय ग्रामीणों द्वारा जुलूस के स्वागत के लिए जगह-जगह शुद्ध पेयजल, शरबत और मिठाइयों के स्टॉल लगाए गए थे.

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पर्व के शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर गुरुआ थाना पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद रही. मुख्य चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी. इस अवसर पर स्थानीय मुखिया मो. अजहर आलम, पूर्व मुखिया मुरारी प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य नदीम खान, मो. एजाज, मो. फिरोज, टन्ना खान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाज सेवी और प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Also Read: गया जी: डोभी में मकई के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे शराब, 1017 लीटर बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन