बिसार तालाब के पास दुकानदार को मारी गोली, हालत गंभीर

गया. बिसार तालाब स्थित एटीएम के पास शुक्रवार की देर रात एक दुकानदार को अपराधियों ने गोली मार दी. इससे वह जमीन पर गिर गया और अपराधी फरार हो गये. मौके से गुजर रहे लोगों ने गंभीर रूप से घायल दुकानदार को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भरती कराया. वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई […]
घटना के वक्त उनका बेटा भी साथ था. वह करीब 11 बजे अपनी गुमटी बंद कर घर जा रहे थे कि बिसार तालाब के पास दो अपराधी आये और पीछे से पीठ में गोली मार दी. इससे मणिलाल औंधे मुंह जमीन पर गिर गये. इसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गये. आसपास से गुजर रहे लोगों ने मणिलाल को मगध मेडिकल में भरती कराया. पता चला है कि पीठ में मारी गयी गोली पेट को फाड़ती हुई निकल गयी है.
अस्पताल के चिकित्सक मणिलाल को बचाने में जुटे हैं. देर रात करीब 12 बजे गोली निकालने के लिए एक्सरे की प्रक्रिया जारी रही. खबर लिखे जाने तक घायल स्थिति नाजुक बनी हुई थी. सूत्रों का कहना है कि घटना से करीब आधा घंटा पहले पैसों के लेनदेन को लेकर कुछ अपराधियों से मणिलाल की बहस हुई थी. सिविल लाइंस इंस्पेक्टर हरि ओझा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










