आज से फिर काेहरा छाने की संभावना, गिरा पारा

गया : माैसम के फिर बदलने की संभावना जतायी जा रही है. तीन-चार दिनाें से आये सुधार के बाद तापमान भी संभला था. लेकिन, साेमवार की अपेक्षा मंगलवार काे न्यूनतम व अधिकतम पारे में गिरावट आयी है. माैसम में सुधार के बाद किसानाें के चेहरे थाेड़े खिले थे. खेताें से नमी हटने के बाद गेहूं […]
मंगलवार काे गया का अधिकतम पारा 23 डिग्री व न्यूनतम पारा 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि साेमवार काे अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री व न्यूनतम पारा 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा. रविवार काे अधिकतम पारा 25.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया था.
गाैरतलब है कि विगत 16 दिसंबर काे गया में अब तक का ठंड के इस माैसम का सबसे कम पारा रिकार्ड किया गया था. उस दिन अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था. माैसम विज्ञान केंद्र, पटना के अधिकारी के मुताबिक बुधवार से माैसम में गिरावट आने व काेहरा छाने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










