धूप से मिली राहत, पर कोहरे के आगोश में समायी शाम

Updated at :14 Dec 2016 8:14 AM
विज्ञापन
धूप से मिली राहत, पर कोहरे के आगोश में समायी शाम

गया. साेमवार की रात कुहासे से यह अनुमान लगाया जा रहा था कि मंगलवार काे देर से धूप निकलेगी. ऐसा नहीं हुआ. सुबह जल्द ही धूप खिल गयी. काेहरा नहीं था़ मंगलवार काे धूप खिलने से लोगों को थाेड़ी राहत जरूर मिली, पर शाम कोहरे के आगोश में समा गयी. आसमान में छिटपुट बादल नजर […]

विज्ञापन
गया. साेमवार की रात कुहासे से यह अनुमान लगाया जा रहा था कि मंगलवार काे देर से धूप निकलेगी. ऐसा नहीं हुआ. सुबह जल्द ही धूप खिल गयी. काेहरा नहीं था़ मंगलवार काे धूप खिलने से लोगों को थाेड़ी राहत जरूर मिली, पर शाम कोहरे के आगोश में समा गयी. आसमान में छिटपुट बादल नजर आये. कनकनी बढ़ गयी. साेमवार की रात धुंध के चलते दाे गज आगे भी कुछ नहीं दिख रहा था. वाहन चालक संभल कर गाड़ियां चला रहे थे. हादसा होने का डर उनमें समाया हुआ था़ सर्द माैसम में शादी-विवाह का लगन भी तेज है.

कुहासे व कंपकंपाती ठंड के बावजूद बरातियाें में उत्साह दिखा. लाेग खुशी से देर रात तक झूमते व डांस करते देखे गये. दिन में हालांकि मंडी में ठंड की वजह से आवाजाही कम रही. मंगलवार काे न्यूनतम 11.9 डिग्री व अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया.

साेमवार काे न्यूनतम 10.2 डिग्री व अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस था. बढ़ते ठंड के मद्देनजर स्कूल बंद किये जाने व क्लास छह से समय बदल कर सुबह 10 बजे से करने पर बच्चाें व अभिभावकाें काे भी राहत मिली है. किसान आलू की फसल काे लेकर चिंतित हैं. उन्हें लग रहा है कि फसल में कहीं झुलसा (पाला) रोग न हो जाये़ घने काेहरे के कारण खेताें में नमी इतनी बढ़ गयी है कि गेहूं के बीज की बाेआइ नहीं हो रही है़ किसानाें का कहना है कि ऐसे मौसम में बीज डालने पर अंकुरण नहीं हाे पायेगा. धान की फसल, जाे खलिहान में पड़ी है, वह आेस की वजह से खराब हो रही है़.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन