छह स्थानों पर लगेंगी मिनी हाइमास्ट लाइटें

Updated at :14 Dec 2016 8:13 AM
विज्ञापन
छह स्थानों पर लगेंगी मिनी हाइमास्ट लाइटें

टिकारी: मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2016–17 के लिए विधायक अभय कुशवाहा की अनुशंसा पर टिकारी व कोंच प्रखंड क्षेत्र के अलावा नगर पंचायत क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक विकास योजनाओं का कार्यान्वयन कराया जाना तय किया गया है. इसके लिए विधायक ने योजना व विकास विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी […]

विज्ञापन
टिकारी: मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2016–17 के लिए विधायक अभय कुशवाहा की अनुशंसा पर टिकारी व कोंच प्रखंड क्षेत्र के अलावा नगर पंचायत क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक विकास योजनाओं का कार्यान्वयन कराया जाना तय किया गया है. इसके लिए विधायक ने योजना व विकास विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को योजनाओं की सूची भेजते हुए निर्माण कार्य का प्रारूप तैयार कर शीघ्र प्रारंभ करने का निर्देश दिया है.

नगर पंचायत क्षेत्र में बस स्टैंड, महावीर चौक, बुढ़वा महादेव स्थान चौक स्थित गांधी मंडप, अनुमंडलीय अस्पताल मोड़, रानीगंज चौराहा व बेल्हड़िया मोड़ के समीप चार लैंपवाली मिनी हाइमास्ट लाइट लगायी जानी है.

जबकि, टिकारी राज स्कूल के समीप, टिकारी थाना के समीप, दुर्गास्थान चौक व बेल्हड़िया मोड़ के समीप एक हजार लीटर पानी टंकी निर्माण व पाइपलाइन लगाने के साथ ही मूत्रालय बनाने की अनुशंसा की गयी है. इसके अलावे टिकारी अंदरकिला स्थित मदरसे में दो कमरोंवाले सामुदायिक भवन निर्माण की योजना अनुशंसा में शामिल है. विधायक श्री कुशवाहा ने बताया कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को अनुशंसित योजनाओं का शीघ्र कार्यान्वयन कराने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन