बिजली की चरमरायी व्यवस्था काे करें ठीक : डीएम

Updated at :23 Aug 2016 1:29 AM
विज्ञापन
बिजली की चरमरायी व्यवस्था काे करें ठीक : डीएम

गया. समाहरणालय सभाकक्ष में साेमवार काे डीएम कुमार रवि की अध्यक्षता में विभिन्न विभागाें के कामकाज की साप्ताहिक समीक्षा की गयी. इसमें विभिन्न विभागाें के अधिकारी भी माैजूद थे. डीएम ने इंडिया पावर व बिजली विभाग के अधिकारियाें से कहा कि बिजली की व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गयी है, कई शिकायतें आ रही हैं. इसे जल्द […]

विज्ञापन
गया. समाहरणालय सभाकक्ष में साेमवार काे डीएम कुमार रवि की अध्यक्षता में विभिन्न विभागाें के कामकाज की साप्ताहिक समीक्षा की गयी. इसमें विभिन्न विभागाें के अधिकारी भी माैजूद थे. डीएम ने इंडिया पावर व बिजली विभाग के अधिकारियाें से कहा कि बिजली की व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गयी है, कई शिकायतें आ रही हैं.

इसे जल्द दुरुस्त करें. बिजली की व्यवस्था ठीक कर उपभाेक्ताआें से वसूली भी राजस्व के अनुरूप करें. बिजली नहीं मिलने से वसूली में भी अड़चन आने लगती है. उन्हाेंने लाेक शिकायत निवारण केंद्र के नाेडल अफसर व आरटीपीएस के अधिकारी से कहा कि मामले लंबित न हाें, जाे मामले त्वरित निबटारे के लायक हाें, उसका समाधान तुरंत करें. संबंधित अधिकारियाें से काे-अार्डिनेशन कर समय रहते समाधान करें. दाेषी अधिकारियों पर कार्रवाई हाेगी. डीएम ने पेंशन के मामलाें काे भी निबटाने पर बल दिया.

उन्हाेंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा, वृद्धावस्था, विधवा व नि:शक्त आदि काे मिलनेवाले पेंशन के रुपये समय पर मिले. कृषि विभाग की समीक्षा के दाैरान कहा कि उर्वरक की कमी या कालाबाजारी नहीं हाेनी चाहिए. इसके साथ ही अधिक कीमत पर किसानाें काे खाद न मिले, इसके लिए उड़नदस्ता दल व प्रखंडाें में प्रखंड कृषि पदाधिकारी हर राेज छापेमारी करें.

डीएम ने कहा कि जिस प्रखंड या पंचायत में कम बारिश हुई है, वहां निरीक्षण कर किसानाें से प्राप्त आवेदन के आधार पर जांच करें. जरूरत हो, ताे उन्हें डीजल अनुदान के पैसे ट्रेजरी के माध्यम से दिलवाने की व्यवस्था करें. उन्हाेंने खनन विभाग, निबंधन, जिला परिवहन विभाग के कामकाज की भी समीक्षा की. काेर्ट के लंबित मामलाें के भी निबटारे के लिए आवश्यक प्रक्रिया पर चर्चा की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन