बोधगया से दो बच्चों को उठाया बाद में गया-डोभी रोड पर छोड़ा
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :06 Jul 2016 9:45 AM
विज्ञापन

गया: बोधगया के सुजाता बाइपास रोड से स्कूल जा रहे दो बच्चों को किसी स्कार्पियो सवार ने उठा लिया और उन्हें गया-डोभी रोड में करमौनी के पास उतर दिया. इस बारे में बच्चों के अभिभावकों ने बोधगया थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि उनके बच्चे मम्मी जी एजुकेशनल ट्रस्ट के आवासीय विद्यालय […]
विज्ञापन
गया: बोधगया के सुजाता बाइपास रोड से स्कूल जा रहे दो बच्चों को किसी स्कार्पियो सवार ने उठा लिया और उन्हें गया-डोभी रोड में करमौनी के पास उतर दिया. इस बारे में बच्चों के अभिभावकों ने बोधगया थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि उनके बच्चे मम्मी जी एजुकेशनल ट्रस्ट के आवासीय विद्यालय में सुबह करीब 11:30 बजे पढ़ने जा रहे थे और इसी बीच किसी स्कार्पियो सवार ने उन्हें गाड़ी में बैठा लिया.
इसके बाद दोनों बच्चों से उनके नाम आदि पूछ कर करमौनी के पास गाड़ी से उतार दिया. मुन्नी यादव व सुनीता देवी ने थाने में दिये आवेदन में स्कार्पियो का नंबर भी अंकित कराया है. ट्रस्ट के सचिव मुन्ना पासवान ने कहा कि यह उनके स्कूल को बदनाम करने की साजिश हो सकती है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. दोनों बच्चे स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ते हैं व एक नाम छोटू व दूसरे का नाम राजा बाबू है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










