हेडमास्टर अब नहीं हजम कर पायेंगे योजनाओं के रुपये

गया: निदेशालय के आदेश ने विद्यालयों के प्रभारियों पर शिकंजा कस दिया है. अब वह सरकार की ओर से विभिन्न मदों में छात्रों व स्कूल के लिए आये धन (रुपये) को आसानी से नहीं डकार सकेंगे. उन्हें स्थानांतरण या फिर सेवानिवृत्त के साथ ही पाई-पाई का हिसाब विभाग को देना होगा. ऐसा नहीं किया, तो […]
कुछ प्रभारियों का कहना था कि जिस वक्त रुपये निर्गत किया गया था, उस समय उस स्कूल का हेडमास्टर कोई और था जो अब सेवानिवृत्त हो गया. इसकी वजह से सरकारी रुपये के हिसाब-किताब का पूरा ब्योरा नहीं मिल रहा है. स्कूल की बिल्डिंग का निर्माण कार्य ठप है. शिक्षकों के इस तरह के बयान से विभागीय अधिकारी पसोपेश में पड़ गये हैं. उन्होंने वैसे शिक्षकों पर मुकदमा करने का मन बना लिया है. साथ ही इस समस्या से निदेशालय को भी अवगत कराया गया है.
इसके बाद निदेशालय ने जिला शिक्षा विभाग को हर संभव कदम उठाने, साथ ही में वेतन व सेवानिवृत्ति लाभ रोकने का भी आदेश दे दिया है. डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान सुनैना कुमारी ने बताया कि आदेश जारी कर दिया गया है. साथ ही इसकी सूचना डीएम को भी दे दी गयी है. उन्होंने बताया कि बगैर एनओसी के स्थानांतरित हेडमास्टर काे न वेतन और न ही रिटायर होने वाले को सेवानिवृत्ति का लाभ मिलेगा. उसे हर हाल में विभाग से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेना ही होगा. उन्हें सरकार की ओर से उनके कार्यकाल में आये रुपये का हिसाब-किताब देना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










