एसडीओ की जांच रिपोर्ट में बांकेबाजार थानाध्यक्ष दोषी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jun 2016 8:25 AM
बांकेबाजार/गया: बांकेबाजार पीएचसी के डॉ अवधेश कुमार से मारपीट व दुर्व्यवहार के आरोप में फंसे बांकेबाजार थानाध्यक्ष अशोक चौधरी के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन के बाद बांकेबाजार पीएचसी के डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मचारियों ने गुरुवार को कामकाज किया. इस बीच, शेरघाटी एसडीओ ज्योति कुमार की जांच रिपोर्ट में थानाध्यक्ष पर लगा आरोप सही साबित हुआ […]
डीएम कुमार रवि ने कहा कि एसडीओ की जांच रिपोर्ट में साफ है कि बांकेबाजार थानाध्यक्ष ने डाॅक्टर के साथ अभद्र व्यवहार किया है, जो गलत है. उन्होंने कार्रवाई के लिए एसएसपी को निर्देश दिया है. इधर, डीएम के निर्देश पर एसएसपी गरिमा मलिक ने थानाध्यक्ष अशोक चौधरी से स्पष्टीकरण मांगा है. ऐसा माना जा रहा है कि थानाध्यक्ष पर शीघ्र ही कोई ठोस कार्रवाई हो सकती है. जानकारी के मुताबिक, डाॅक्टर जल्द कार्रवाई के वास्ते दबाव बनाने के लिए आगे की रणनीति बनाने में जुटे हैं. शुक्रवार को डाॅक्टरों का एक संगठन इस मामले में बैठक भी कर सकता है. थानाध्यक्ष द्वारा किये गये अभद्र व्यवहार को डाॅक्टर अपने लिए खतरा मान रहे हैं. उनका कहना है कि पुलिस द्वारा ही इस तरह का व्यवहार किया जाने लगा, तो नक्सलग्रस्त इलाके में काम करना और भी जोखिम भरा हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










