मॉर्निंग वाॅक को निकली महिला को वाहन ने मारा धक्का, मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 May 2016 9:45 AM
विज्ञापन
गया: बोधगया थाना क्षेत्र के नामा गांव की रहनेवाली 70 वर्षीय उमा देवी की मौत मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे जेपीएन अस्पताल के पास किसी वाहन के धक्के से हो गयी. वह फिलहाल लखीबाग मुहल्ले में अपने परिवार के साथ रह रही थी. मंगलवार की सुबह मॉर्निंग वाॅक के लिए मानपुर पुल पार कर […]
विज्ञापन
गया: बोधगया थाना क्षेत्र के नामा गांव की रहनेवाली 70 वर्षीय उमा देवी की मौत मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे जेपीएन अस्पताल के पास किसी वाहन के धक्के से हो गयी. वह फिलहाल लखीबाग मुहल्ले में अपने परिवार के साथ रह रही थी. मंगलवार की सुबह मॉर्निंग वाॅक के लिए मानपुर पुल पार कर जेपीएन अस्पताल तक पहुंची थीं.
इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन के धक्के से घायल होकर गिर पड़ीं . पास में ही खड़े एक रिक्शा चालक ने उन्हें जेपीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां से मगध मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया.
बाद में वहां उनकी मौत हो गयी. मेडिकल थाने में मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया गया व शव को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया. मृतक उमा देवी नामा गांव के स्वर्गीय बलिराम सिंह की पत्नी थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










