सीमा पर पहरा नहीं होने से पहुंच रही शराब की खेप !
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Apr 2016 8:19 AM
बाराचट्टी (गया) . राबबंदी के बाद बाराचट्टी इलाके में शराब बनने की गतिविधियों पर काफी हद तक अंकुश लगा है. लेकिन, झारखंड की सीमा से जुड़े गया जिले के प्रखंड के कुछ इलाकों में शराब मिलने की खबरें मिल रही हैं. बाराचट्टी प्रखंड का अंतिम बाजार भलुआ है, जहां बिहार की सीमा खत्म होती है. […]
बिहार-झारखंड सीमा पर चौरदाहा के समीप परिवहन जांच चौकी है. मगर, वहां सिर्फ मालवाहक वाहनों के कागजात की जांच होती है. चौकी पर निगरानी की कोई व्यवस्था न होने के कारण धंधेबाज मजे से उधर से शराब ला रहे हैं. विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शराब की खेप को भलुआ पंचायत के जंगली इलाकों में डंप करने की खबर है. इसके पीछे धंधेबाजों का सोच है कि जंगली क्षेत्र होने के कारण सुरक्षाबल इन इलाकोें मे यदा-कदा ही आते हैं. नतीजतन, धंधा करने में कोई दिक्कत नहीं है. पूछे जाने पर थानाध्यक्ष कमलेश ने बताया कि भलुआ पंचायत के इलाके में सीपीएमएफ जवानों के साथ छापेमारी अभियान चलाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










