नक्सलियों ने नहीं लगाया केन बम : भाकपा माओवादी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Mar 2016 8:31 AM
गया: इमामगंज के हरदिया पहाड़ी के नीचे कच्ची सड़क के किनारे मंगलवार को बरामद केन बम को नक्सलियों द्वारा नहीं लगाया गया था. इसकी जानकारी देते हुए भाकपा-माओवादी के मध्य जोनल कमेटी के प्रवक्ता परमजीत ने कहा है कि स्थानीय लोगों के बीच दहशत कायम करने के लिए यह सीआरपीएफ व पुलिस की चाल है. […]
गया: इमामगंज के हरदिया पहाड़ी के नीचे कच्ची सड़क के किनारे मंगलवार को बरामद केन बम को नक्सलियों द्वारा नहीं लगाया गया था. इसकी जानकारी देते हुए भाकपा-माओवादी के मध्य जोनल कमेटी के प्रवक्ता परमजीत ने कहा है कि स्थानीय लोगों के बीच दहशत कायम करने के लिए यह सीआरपीएफ व पुलिस की चाल है.
प्रवक्ता ने कहा है कि जंगली क्षेत्र में महुआ के काफी पेड़ हैं. इसके फल को गरीब लोग चुनते हैं व उसे बेच कर अपनी आजीविका चलाते हैं. अब जंगली क्षेत्र में लैंडमाइंस बिछा होने का डर पैदा कर पुलिस इन क्षेत्रों में लोगों को जाने से रोक चाह रहे हैं, जो गलत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










