29.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

प्रखंड के कई संस्थानों में मनी नेहरू जयंती

प्रखंड के कई संस्थानों में मनी नेहरू जयंती बांकेबाजार. प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनायी गयी. इसमें कांग्रेस कार्यालय के अलावा कई निजी शिक्षण संस्थान शामिल रहे. कांग्रेस कार्यालय में रमेश मिश्र की अध्यक्षता में जयंती मनायी गयी. उपस्थित लोगों ने उनकी तसवीर पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान […]

प्रखंड के कई संस्थानों में मनी नेहरू जयंती बांकेबाजार. प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनायी गयी. इसमें कांग्रेस कार्यालय के अलावा कई निजी शिक्षण संस्थान शामिल रहे. कांग्रेस कार्यालय में रमेश मिश्र की अध्यक्षता में जयंती मनायी गयी. उपस्थित लोगों ने उनकी तसवीर पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को सराहा. इस दौरान जिला किसान सेल उपाध्यक्ष राजेंद्र पासवान, सच्चिदानंद संजय, भीम सिंह यादव व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे. इधर, जीएन पब्लिक स्कूल चंडीस्थान, आजाद शैक्षणिक संस्थान तिलैया के अलावा प्रखंड के कई शिक्षण संस्थानों में पंडित नेहरु की जयंती बाल दिवस के रूप में मनायी गयी. विश्व मधुमेह दिवस पर 55 लोगों की रक्त जांचबांकेबाजार. विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बांकेबाजार में शनिवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ अरुण कुमार तिवारी की अध्यक्षता में मधुमेह पर विस्तार से चर्चा की गयी. इस मौके पर 55 लोगों के रक्त की जांच की गयी. श्री तिवारी ने बताया कि 27 महिलाओं व 28 पुरुषों ने ब्लड चेक करवाया. इस मौके पर डाॅ विद्यानंद सिन्हा, डाॅ रमेश शर्मा, डाॅ राजीव नयन व अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें