18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

राशन वितरण में मिलीं गड़बडि़यां

फतेहपुर. नवडीहा सुल्तानपुर के पैक्स अध्यक्ष की पीडीएस दुकान की जांच गुरुवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी धनेश्वर कुमार सिंह ने की. इस दौरान कई गड़बडि़यां सामने आयी. पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र यादव द्वारा तीन माह सितंबर, अक्तूबर व नवंबर के अनाज का उठाव किया, लेकिन एक माह का अनाज ही लोगों में बांटा गया है. श्री […]

फतेहपुर. नवडीहा सुल्तानपुर के पैक्स अध्यक्ष की पीडीएस दुकान की जांच गुरुवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी धनेश्वर कुमार सिंह ने की. इस दौरान कई गड़बडि़यां सामने आयी. पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र यादव द्वारा तीन माह सितंबर, अक्तूबर व नवंबर के अनाज का उठाव किया, लेकिन एक माह का अनाज ही लोगों में बांटा गया है. श्री सिंह ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष द्वारा तीन माह के अनाज का उठाव किया गया, परंतु किन कारणों से एक माह का अनाज उपभोक्ताओं को दिया इसकी जांच की जायेगी. गोदाम खुला नहीं रहने के कारण इसकी जांच नहीं हो सकी है. उन्होंने बताया कि पैक्स अध्यक्ष ने 26 दिसंबर को ही अनाज का उठाव किया गया था. इसकी रिपोर्ट सदर एसडीओ को दी जायेगी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें