श्रीलंका के नेवी चीफ ने की महाबोधि मंदिर में पूजा

बोधगया. श्रीलंका के नेवी चीफ वाइस एडमिरल जयंथ परेरा ने रविवार को कड़ी सुरक्षा में महाबोधि मंदिर में व महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया(श्रीलंका बौद्ध मठ) स्थित जयश्री महाबोधि महाविहार मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने श्रीलंका बौद्ध मठ के भिक्षु प्रभारी वेन के मेदंकर से मुलाकात की व बौद्ध मठ की व्यवस्था के बारे […]
बोधगया. श्रीलंका के नेवी चीफ वाइस एडमिरल जयंथ परेरा ने रविवार को कड़ी सुरक्षा में महाबोधि मंदिर में व महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया(श्रीलंका बौद्ध मठ) स्थित जयश्री महाबोधि महाविहार मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने श्रीलंका बौद्ध मठ के भिक्षु प्रभारी वेन के मेदंकर से मुलाकात की व बौद्ध मठ की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली. जानकारी के अनुसार, श्रीलंका के नेवी चीफ रविवार को दिल्ली से विशेष विमान से गया एयरपोर्ट उतरे थे. करीब दो घंटे तक बोधगया में समय बिताने के बाद श्रीलंका के नेवी चीफ वापस लौट गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










