पावर कट : अंधेरे में डूबा रहा शहर

Published at :25 Aug 2014 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
पावर कट : अंधेरे में डूबा रहा शहर

गया: एक जून गया, बोधगया व मानपुर क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था की जिम्मेवारी संभालने के बाद बिजली आपूर्ति की स्थिति शनिवार को सबसे खराब रही. शनिवार की सुबह 10 बजे से देर रात तक बिजली आपूर्ति ठप रही. शहर के अधिकतर क्षेत्र रात भर अंधेरे में डूबे रहे. रात में एक-दो बार बिजली आयी भी […]

विज्ञापन

गया: एक जून गया, बोधगया व मानपुर क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था की जिम्मेवारी संभालने के बाद बिजली आपूर्ति की स्थिति शनिवार को सबसे खराब रही. शनिवार की सुबह 10 बजे से देर रात तक बिजली आपूर्ति ठप रही.

शहर के अधिकतर क्षेत्र रात भर अंधेरे में डूबे रहे. रात में एक-दो बार बिजली आयी भी तो 10-20 मिनट से ज्यादा टिक नहीं पायी. मानपुर के भी कई इलाकों को अंधेरे का सामना करना पड़ा. हालांकि, रविवार को शनिवार की अपेक्षा स्थिति काफी सुधरी रही.

इंडिया पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (आइपीसीएल) के प्रवक्ता ने बताया कि गया शहर के लिए 65-70 मेगावाट व मानपुर के लिए करीब 20 मेगावाट बिजली की जरूरत होती है. गुरुवार को कंट्रोल लोड डिस्पैच (सीएलडी) से गया के लिए मात्र 20-25 मेगावाट व मानपुर के लिए 5-7 मेगावाट बिजली मिली. ऐसी स्थिति में कम बिजली की उपलब्धता के कारण रोटेशन के आधार पर गया शहर व मानपुर में बिजली आपूर्ति की गयी. उन्होंने बताया कि रविवार को सीएलडी से 50 मेगावाट बिजली मिली. इसीलिए, रविवार को कुछ देर तक रोटेशन के आधार पर बिजली कट की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन