गया : जंक्शन पर पूर्वा एक्सप्रेस के गार्ड ने प्रेशर डाउन कर रोकी ट्रेन
गया : गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर अपने निर्धारित समय पर आयी 12381 अप पूर्वा एक्सप्रेस के खुलने के बाद एक महिला यात्री को चढ़ाने के लिये उक्त ट्रेन के गार्ड जेपीएन साह ने प्रेशर डाउन कर ट्रेन को रोक दिया. ट्रेन के अचानक रुकने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी. घटना […]
गया : गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर अपने निर्धारित समय पर आयी 12381 अप पूर्वा एक्सप्रेस के खुलने के बाद एक महिला यात्री को चढ़ाने के लिये उक्त ट्रेन के गार्ड जेपीएन साह ने प्रेशर डाउन कर ट्रेन को रोक दिया. ट्रेन के अचानक रुकने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी.
आपके शहर में
घटना की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक एएस सिद्दिकी ने दल बल के साथ गार्ड के पास पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. गार्ड ने जब आरपीएफ को जानकारी दी कि प्लेटफॉर्म पर खड़ी एक महिला ने जाने की इमरजेंसी बतायी, तब उसकी जरूरत को समझते हुए प्रेशर डाउन कर ट्रेन को रोक दिया गया.
इस पर आरपीएफ इंस्पेक्टर ने जब गार्ड को बताया कि यह रेल नियमों के विरुद्ध है, तो इस पर गार्ड भड़क गये और दोनों के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही. बाद में वैक्यूम प्रेशर बनने पर ट्रेन को अगले स्टेशन के लिए रवाना किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए