कर्मा गांव में वज्रपात से दो लोगों की गयी जान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jul 2018 4:51 AM
बोधगया : चेरकी थाना क्षेत्र के कर्मा गांव में नरेश यादव के 10 वर्षीय बेटे दिलखुश कुमार की मौत बुधवार की दोपहर वज्रपात से हो गयी. वह अपने घर की छत पर था. मूल रूप से वह धनावां पंचायत के पुतुरीया गांव रहने वाला था और कर्मा गांव में किराया पर कमरा लेकर पढ़ाई के […]
बोधगया : चेरकी थाना क्षेत्र के कर्मा गांव में नरेश यादव के 10 वर्षीय बेटे दिलखुश कुमार की मौत बुधवार की दोपहर वज्रपात से हो गयी. वह अपने घर की छत पर था. मूल रूप से वह धनावां पंचायत के पुतुरीया गांव रहने वाला था और कर्मा गांव में किराया पर कमरा लेकर पढ़ाई के लिये अपने पिता के साथ रहता था. दूसरी घटना बाघेखाप में हुई.
यहां अपने चाचा के साथ खेत में काम कर रहे महेश यादव के 12 वर्षीय बेटे सुबोध यादव की मौत वज्रपात से हो गयी. चेरकी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि दिलखुश कुमार का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया, जबकि सुबोध के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया. घटना की सूचना पर बोधगया सीओ शिव शंकर राय व बीडीओ विनोद कुमार ने भी मौके पर पहुंच कर परिजनों से मुलाकात की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










