Bihar News : बेखौफ अपराधियों ने पुलिस जवान के सामने ही उसकी पत्नी को मार दी गोली, मौके पर ही मौत

Updated:
विज्ञापन

पुलिस का जवान छपरा से अपनी पत्नी रिया देवी के साथ बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहा था. जहां गांव के बाहर रात के अंधेरे में अपराधियों ने पत्नी रिया देवी को गोली मार दी.

विज्ञापन

सीवान. बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. सीवान में शनिवार की देर रात अपराधियों ने पुलिस जवान के सामने ही उसकी पत्नी को सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गये. घटना जिले के आंदर थाना इलाके के मदेशीलापुर गांव के पास की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अपराधियों ने पति के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रही महिला की उसके पति के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

आंदर थाना इलाके के मदेशीला पुर गांव के रहने वाले सुधीर कुमार यादव मध्य प्रदेश पुलिस में कार्यरत हैं. शनिवार की देर रात छपरा से अपनी पत्नी रिया देवी के साथ बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहा था. जहां गांव के बाहर रात के अंधेरे में अपराधियों ने पत्नी रिया देवी को गोली मार दी.

इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. गोली चलने की आवाज़ सुनकर ग्रामीण सहम गए. वहीं घटना के बाद मृतका के पति के चिल्लाने की आवाज़ सुनकर लोग घटनास्थल पर पहुंचे.

स्थानीय लोगों ने आनन फानन में इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, घटना की जानकारी प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची आंदर थाना की पुलिस मामले की गहराई से छानबीन में जुट गई है. पुलिस के अनुसार, ‘घटना के सभी बिंदुओं पर बारीकी से छानबीन की जा रही है, इसमे लिप्त अपराधियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.’

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन